वॉर्नर टीम के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कोच के कहने पर दूसरी टीम को स्लेज करते थे: ख्वाजा
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने डेविड वॉर्नर को लेकर बताया है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, "पहले टीम, कोच या सीनियर खिलाड़ी वॉर्नर को दूसरी टीम को स्लेज करने या उनसे बहस करने को बोलते थे और वह ऐसा करते थे ताकि टीम की मदद कर सकें।"