वॉर्नर ने 'बच्चन पांडे' के 'मार खाएगा' गाने का किया हुक स्टेप, अक्षय ने दी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'बच्चन पांडे' के 'मार खाएगा' गाने पर हुक स्टेप करने का अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "मैंने कैसा किया अक्षय कुमार? 😂😂" अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह वीडियो शेयर कर लिखा है, "आपने इसे मैदान के बाहर मारा है ब्रदर।"