वॉर्नर ने रऊफ की 146 किमी/घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर जड़ा 98 मीटर का छक्का
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने शुक्रवार को बेंगलुरु में पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ की 146 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर स्कूप शॉट लगाते हुए 98 मीटर का छक्का जड़ा और गेंद स्टेडियम की छत से जा टकराई। रऊफ ने उस ओवर में 24 रन दिए जो किसी वनडे में एक ओवर में उनके द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन हैं।