वॉर्नर ने शतकीय पारी के बाद नन्हे फैन को दिए ग्लव्स, उसके रिऐक्शन का वीडियो हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को इग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेलने के बाद पविलियन जाते वक्त एक नन्हे फैन को अपने ग्लव्स दे दिए जिसके रिऐक्शन का वीडियो वायरल हुआ है। बच्चा ग्लव्स पाने के बाद स्टैंड्स में दौड़कर एक महिला व एक अन्य बच्चे के पास गया और तीनों ग्लव्स पाकर हैरान नज़र आए।