वॉर्नर ब्रदर्स के साथ विलय होने की घोषणा के बाद 'आरआईपी कार्टून नेटवर्क' हुआ ट्रेंड
कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज़ के वॉर्नर ब्रदर्स एनिमेशन के साथ विलय की घोषणा के बाद ट्विटर पर 'आरआईपी कार्टून नेटवर्क' ट्रेंड हो गया। हालांकि, कार्टून नेटवर्क और वॉर्नर ब्रदर्स एनिमेशन अलग-अलग संस्थाओं के रूप में काम करते रहेंगे लेकिन उनके अध्यक्ष एक होंगे। वहीं, वॉर्नर ब्रदर्स ने भी कार्टून नेटवर्क के बंद होने की रिपोर्ट्स को नकार दिया।