वॉलमार्ट के सीईओ मैकमिलन ने पीएम मोदी से की मुलाकात; पीएम ने कहा- कई विषयों पर हुई चर्चा
वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है जिसकी तस्वीर वॉलमार्ट ने शेयर की है। मुलाकात के बाद मैकमिलन ने कहा, "हम साथ मिलकर भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को बढ़ावा देना और देश में नए अवसर पैदा करना जारी रखेंगे।" वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारे बीच विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।"