वॉशरूम में 1.5 घंटे तक रोया: गोल्डन ग्लोब्स में 'नाटू नाटू' की जीत पर कोरियोग्राफर

फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने कहा है, "मैं ब्लैंक हो गया था। डेढ़ घंटे से ज़्यादा देर तक वॉशरूम में रोया।" उन्होंने कहा, "लगा नहीं था कि ऐसा (अवॉर्ड जीतना) संभव होगा। असल में यह (फिल्ममेकर एस.एस.) राजामौली सर के कठिन परिश्रम से हो पाया, मैं बहुत खुश हूं।"

Load More