वॉशरूम में रखे अडल्ट डायपर को बम समझने के बाद यूएस में फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
अमेरिका की पनामा सिटी से टैम्पा जा रही कोपा एयरलाइन्स की फ्लाइट के वॉशरूम में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सुरक्षा टीम की जांच में पता चला कि संदिग्ध चीज़ बम नहीं अडल्ट डायपर है। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा टीम ने जांच के बाद खतरे की बात को नकार दिया।