वॉशिंग मशीन बन गई है बीजेपी, उसमें शामिल होने के बाद भ्रष्ट नेता भ्रष्ट नहीं रहते: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में धरने के दौरान कहा, "बीजेपी, वॉशिंग मशीन बन गई है। सभी चोर उसके साथ हैं।" बकौल ममता, बीजेपी में शामिल होने के बाद भ्रष्ट नेता भ्रष्ट नहीं रह जाते। टीएमसी के मंच पर वॉशिंग मशीन का कट-आउट भी दिखा जिस पर 'बीजेपी वॉशिंग मशीन' लिखा था।