वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी ने अपने-अपने डेब्यू काउंटी मैच की एक पारी में लिए 5 विकेट
भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने काउंटी क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में लैंकशायर के लिए खेलते हुए नॉर्थैम्प्टनशायर की पहली पारी में 22-ओवर में 76-रन देकर 5-विकेट लिए। डेब्यू पर 5-विकेट हॉल लेने वाले सुंदर लैंकशायर के सातवें खिलाड़ी हैं। वहीं, केंट के लिए अपने काउंटी डेब्यू पर भारतीय पेसर नवदीप सैनी ने वॉरिकशायर की पहली पारी में 5-विकेट लिए।