वो दिन दूर नहीं जब हम भारत में ऐसा ही उत्सव मनाएंगे: फीफा विश्व कप पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल को लेकर कहा, "मैं विश्वास से कह सकता हूं वो दिन दूर नहीं जब हम भारत में ऐसा ही उत्सव मनाएंगे और तिरंगे के लिए चीयर करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी नज़र कतर में चल रहे खेल पर है लेकिन मुझे देश की युवा शक्ति पर भरोसा है।"