वो दिन दूर नहीं है जब पीएम मोदी कहेंगे- 'मेरी पूजा करो': ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पालीगंज (बिहार) में एक चुनावी सभा में कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकली पैदा नहीं हुआ हूं। मुझे शक्ति ने किसी मकसद के लिए पैदा किया है।" उन्होंने आगे कहा, "अब वो दिन दूर नहीं है जब मोदी जी कहेंगे मैं ही सब कुछ हूं, मेरी ही पूजा करो।"