वोटरों के चेहरे से बुर्का हटवाकर उनकी आईडी चेक करने को लेकर माधवी लता पर केस दर्ज

हैदराबाद के कलेक्टर अनुदीप डुरीशेट्टी ने बताया है कि एक मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिला मतदाताओं के चेहरे से बुर्का हटवाकर उनकी आईडी चेक करने को लेकर बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद एआईएमआईएम ने भी चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Load More