व्यक्तिगत तौर पर हार्दिक के लिए झटका, लेकिन टीम ने उन्हें ज़्यादा मिस नहीं किया: इरफान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि हार्दिक पंड्या का विश्व कप-2023 से बाहर होना हार्दिक के लिए 'व्यक्तिगत झटका' है लेकिन टीम उन्हें ज़्यादा मिस नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं, कोच व कप्तान ने इतनी शानदार बेंच स्ट्रेंथ बनाई है कि अगर एक खिलाड़ी बाहर जाता है और...दूसरा आता है, तो लगता है, 'ओह, वह भी वहां है'।"