व्यवसायी ने महाराष्ट्र में कार के अंदर परिवार के साथ खुद को लगाई आग; सामने आया वीडियो
नागपुर (महाराष्ट्र) में आर्थिक तंगी से परेशान एक 58-वर्षीय व्यवसायी ने मंगलवार को कथित तौर पर अपनी कार में परिवार के साथ खुद को आग लगा ली जिसमें उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, व्यवसायी की पत्नी और बेटे की जान बच गई लेकिन वे घायल हैं। व्यवसायी ने लंच पर जाने के बहाने परिजनों को कार में बैठाया था।