व्यापारी को यूपी में पत्र में मिली उदयपुर हत्याकांड की तर्ज़ पर कत्ल की धमकी, केस दर्ज
गाज़ियाबाद (यूपी) के एक व्यापारी को घर पर आए पत्र में उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड की तर्ज़ पर कत्ल करने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। व्यापारी ने बताया कि पत्र में लिखा है, "तेरा मुंह सदा के लिए बंद कर दिया जाएगा।" गाज़ियाबाद पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा प्रदान की है।