व्यापारी से ₹50 लाख की ठगी करने के आरोप में यूपी में एमपी कांग्रेस विधायक समेत 6 पर केस दर्ज
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने एक व्यापारी से धोखाधड़ी कर ₹50 लाख की ठगी के आरोप में छतरपुर (मध्य प्रदेश) के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। बकौल व्यापारी, खजुराहो मिनरल्स के निदेशक व विधायक चतुर्वेदी ने बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई करने के नाम पर एडवांस रुपए ले लिए लेकिन मटीरियल सप्लाई नहीं किया।