व्लॉग और रील्स एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटीज़ कोटा के तहत ऐडमिशन में मान्य नहीं: डीयू

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को कहा कि यूट्यूब वीडियो, इंस्टाग्राम-फेसबुक रील्स, व्लॉग आदि एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटीज़ (ईसीए) कोटा के तहत ऐडमिशन के लिए पब्लिक परफॉर्मेंस के रूप में मान्य नहीं होंगे। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद कार्यालय की जॉइंट डीन दीप्ति तनेजा ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए ईसीए कोटा से प्रवेश 14 ईसीए श्रेणी में किया जाएगा।

Load More