व्लॉगर पर लगा सऊदी की महिला से केरल के होटल में छेड़छाड़ करने का आरोप, केस दर्ज
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सऊदी अरब की एक महिला को इंटरव्यू के बहाने केरल के होटल में बुलाकर छेड़़छाड़ करने के आरोप में व्लॉगर शाकिर सुभान उर्फ 'मल्लू ट्रैवलर' के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कथित घटना 13 सितंबर की है। शाकिर ने एक यूट्यूब वीडियो में आरोपों को '100% गलत' बताया है।