व्लॉगर्स ने शेयर कीं दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की तस्वीर, कहा- सभी सिक्योरिटी लाइन की मां

व्लॉगर रॉकी सिंह और मयूर शर्मा ने दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भारी भीड़ की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए ट्वीट किया, "वेलकम टू हेल...एयरपोर्ट में घुसने में 35-मिनट लगे, विस्तारा की लाइन में 25-मिनट लगे और फिर सभी सिक्योरिटी लाइन की मां...सिक्योरिटी लाइन में 50-मिनट लगे।"

Load More