व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाला वोट
पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस सांसद डॉ. मनमोहन सिंह सोमवार को व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे और राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य सांसदों ने भी संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।