शो के दौरान बंद किया गया शिल्पा राव का माइक, 20 मिनट तक स्टेज पर खड़ी रहीं; सिंगर ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई में बॉलीवुड म्यूज़िक प्रोजेक्ट के कार्यक्रम दौरान सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई और उनका माइक बंद किया गया। वह 20-मिनट तक स्टेज पर खड़ी रहीं। बाद में, जब उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद देने की कोशिश की तभी अन्य सिंगर ने परफॉर्मेंस शुरू कर दी। शिल्पा ने कहा, "मुंबई...आज मेरे दिल का एक टुकड़ा टूट गया।"