शी जिनपिंग ने दिए भारत-चीन के संबंधों को सुधारने के लिए 4 सुझाव

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए 4 सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि चीन-भारत को रणनीतिक संचार मज़बूत करना, आदान-प्रदान व आपस में सहयोग का विस्तार, पारस्परिक लाभ व एक-दूसरे की चिंताओं का समायोजन और बहुपक्षीय सहयोग को मज़बूत करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग के सुझावों का समर्थन की बात कही।

Load More