शांति को लेकर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन लेकिन बातचीत के लिए अभी कोई आधार नहीं है: यूक्रेन युद्ध पर रूस
रूस ने यूक्रेन युद्ध पर कहा है कि वह शांति समझौते को लेकर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करता है लेकिन फिलहाल बातचीत के लिए कोई आधार नहीं है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है और समस्या का समाधान बातचीत से निकलता है।