स्थानीय शांति समिति की बैठक के दौरान पाकिस्तान में हुआ धमाका, 7 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय शांति समिति की बैठक के दौरान धमाका होने से कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई। जिस इमारत में यह बैठक हो रही थी उस इमारत का एक हिस्सा विस्फोट के चलते ढह गया। पुलिस ने बताया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन था।