शिंदे के डिप्टी CM नहीं बनने पर यह पद शिवसेना में किसी और को मिलेगा: संजय शिरसाट
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है, "अगर एकनाथ शिंदे (शिवसेना प्रमुख) उप-मुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो हमारी पार्टी का कोई और नेता इसे स्वीकार करेगा। वह (शिंदे) शाम तक इस पर फैसला लेंगे।" उन्होंने कहा कि शिंदे के महाराष्ट्र की नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने की संभावना नहीं है।