शिंदे गुट की शिवसेना ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की एक और सूची
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली से मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, संजय निरुपम को दिंडोशी से व निलेश राणे को कुडाल सीट से टिकट दिया गया है।