शिंदे गुट वाली शिवसेना ने विधानसभा चुनाव को लेकर 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसके अलावा शिवसेना ने अपने सहयोगी दलों के 2 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज (सोमवार) कोपरी पाचपाखाड़ी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।