शिंदे जब भी गांव जाते हैं कोई बड़ा फैसला लेकर लौटते हैं: शिवसेना नेता शिरसाट
शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार शाम तक 'बड़ा फैसला' लेंगे। उन्होंने कहा, "जब भी कोई राजकीय पेच आता है या उन्हें सोचने के लिए समय चाहिए होता है, तो वह दरयागांव को प्राथमिकता देते हैं। शांति से विचार कर, वह वहां से बड़ा निर्णय लेकर लौटते हैं।"