शिंदे पर जोक के बाद कंगना के घर तोड़फोड़ पर कामरा का पुराना पोस्ट हुआ वायरल
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक करने पर कुणाल कामरा के शो वेन्यू पर तोड़फोड़ हुई। इसके बाद कुणाल का 2020 में कंगना रनौत के बंगले पर बुलडोज़र कार्रवाई का मज़ाक उड़ाने वाला पोस्ट फिर से वायरल हो गया है। कंगना के बंगले पर यह कार्रवाई उस समय हुई थी जब उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार की आलोचना की थी।