भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 8 मैचों में ठोक चुके हैं 4 शतक
वेस्टइंडीज़ के कप्तान शे होप ने रांची में खेले गए दूसरे टी20I मैच में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में 102 रन जड़े। भारत दौरे पर यह उनका तीसरा शतक है। पिछले 12 महीनों में शे होप ने तीनों फॉर्मैट मिलाकर कुल 8 मैचों में अबतक 4 शतक जड़े हैं। दूसरा टी20I वेस्टइंडीज़ ने 8 विकेट से जीता है।