पंजाब में बीजेपी-अकाली दल का होगा अलायंस? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन के लिए SAD तैयार है जिससे उसके बीजेपी संग अलायंस की अटकलें लग रही हैं। उन्होंने AAP-कांग्रेस को पंजाब का दुश्मन बताया है। SAD प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाने की मांग भी की है।