शाइन फैशंस 7:1 के रेशियो में देगी बोनस शेयर, डिविडेंड का भी किया एलान
शाइन फैशंस (इंडिया) लिमिटेड ने शेयरधारकों के लिए 7:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का एलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई है। वहीं, कंपनी ने हर शेयर पर ₹0.125 के डिविडेंड का भी एलान किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट भी 4 जुलाई है। पिछले एक महीने में इसके शेयर में करीब 10% की तेज़ी आई है।