शोएब अख्तर ने शेयर किया भगवद गीता का श्लोक, वायरल हुआ पोस्ट
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भगवद गीता का श्लोक शेयर किया जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अंग्रेजी में शेयर किए गए श्लोक का अर्थ है, "अनियंत्रित मस्तिष्क से बड़ा कोई शत्रु नहीं।" गौरतलब है, अख्तर ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर भारतीय टीम की तारीफ की थी।