शाओमी इंडिया के प्रमुख मुरलीकृष्णन बी ने दिया इस्तीफा
शाओमी इंडिया के प्रमुख मुरलीकृष्णन बी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शाओमी इंडिया ने बताया कि मुरलीकृष्णन बी अकादमिक शोध में अपने काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दरअसल, शाओमी ने हाल ही में भारत में मोटोरोला मोबिलिटी के पूर्व प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर को अपना नया मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।