शाओमी ने स्मार्ट फैक्ट्री का किया अनावरण, बिना इंसानों के 24 घंटे कर सकती है काम
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने चांगपिंग (बीजिंग) में अपनी नई ऑटोनॉमस स्मार्ट फैक्ट्री का अनावरण किया है। इस फैक्ट्री में 24/7 काम होता है और वह भी किसी मानव श्रम के बिना। यह फैक्ट्री हर साल 1 करोड़ हैंडसेट बना सकती है और इस दौरान उत्पादन संबंधी समस्याओं की पहचान और उसमें सुधार भी कर सकती है।