शाकिब अल हसन ने T20I क्रिकेट से लिया संन्यास, उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है कानपुर टेस्ट
बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ने कानपुर टेस्ट से पहले टी20I क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। 37-वर्षीय शाकिब ने 129 टी20I मैचों में 2,551 रन बनाने के साथ 149 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक टी20I विकेट लेने वाले क्रिकेटर शाकिब ने कहा कि भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है।