शिकायत करने थाने जा रही सास की राजस्थान में दामाद ने कैंची से काटी नाक, कटा हिस्सा लेकर भागा
जालौर (राजस्थान) में एक शख्स ने कथित तौर पर हमला कर कैंची से अपनी सास की नाक काट दी और कटा हुआ हिस्सा लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का उसके ससुराल से विवाद चल रहा था और शनिवार को बहस होने पर उसकी सास शिकायत करने थाने जा रही थी। बकौल पुलिस, आरोपी की तलाश जारी है।