शिकार करने के लिए फूल जैसा बन जाता है कीड़ा ऑर्किड मेंटिस, रंग बदलने में है माहिर
साउथईस्ट एशियन मादा कीट ऑर्किड मेंटिस अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए ऑर्किड फूल का रूप धारण कर लेती हैं। ये मादा कीट अपने आस-पास के वातावरण से मेल खाने के लिए रंग बदलकर सफेद, गुलाबी या बैंगनी रंग के भी दिख सकती हैं। फीमेल ऑर्किड मेंटिस आक्रामक होती हैं और कभी-कभी अपने पार्टनर को भी खा जाती हैं।