शिक्षाविद तनु जैन ने बताया ओशो कैसे बने महान दार्शनिक
पूर्व नौकरशाह व शिक्षाविद तनु जैन ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि ओशो कैसे महान दार्शनिक बने। उन्होंने कहा कि ओशो ने विभिन्न दर्शनों के मर्म को समझकर इंसानों की ज़िंदगी पर बात की। बकौल तनु, ओशो ने आम भाषा में जीवन की वास्तविक समस्याओं पर बात की। उन्होंने कहा कि दर्शन जवाब नहीं देता बल्कि विचार देता है।