शिक्षक पिता के रिटायरमेंट ऑर्डर पर राजस्थान में प्रिंसिपल बेटे ने किया साइन
बीकानेर (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को एक शिक्षक के रिटायरमेंट ऑर्डर पर उनके बेटे ने हस्ताक्षर किए। दरअसल, 39 साल बाद रिटायर होने वाले जोगा राम जाट नामक शिक्षक के बेटे श्याम सुंदर चौधरी उसी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। दोनों पिता-पुत्र जून 2016 से इस स्कूल में एकसाथ सेवाएं दे रहे थे।