शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने दृष्टि IAS के सेंटर को सील किए जाने के बाद जारी किया बयान
दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सर्कल में 3 विद्यार्थियों की मौत और दृष्टि आईएएस के कोचिंग सेंटर को सील किए जाने के बाद दृष्टि आईएएस के मालिक व शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने बयान जारी किया है। दिव्यकीर्ति ने कहा, "चूक हुई है...तो हम खेद व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा, "डीडीए, एमसीडी और दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के नियमों में असंगति है।"