शाकाहारी लोगों के प्लेट में ज़रूर होनी चाहिए ये 5 चीज़ें
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने शाकाहारी लोगों के प्लेट में 5 चीज़ें अनिवार्य बताया है। इनमें ग्रीक योगर्ट, सोयाबीन, पनीर/कॉटेज चीज़/टोफू शामिल हैं। इसके अलावा सभी तरह की दाल, बीन्स (राजमा आदि), काबूली चना भी खाने में ज़रूर शामिल होना चाहिए। बकौल सेठी, इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है और ये गट हेल्थ-मसल बिल्डिंग के लिए ज़रूरी है।