शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिली है। ऑडियो मेसेज भेजकर आरोपी ने उनसे कहा कि जैसे अतीक अहमद को मारा है वैसे ही उन्हें भी मार दिया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, ऑडियो मेसेज में उन्हें 33 बार गालियां भी दी गईं और कहा गया कि यात्रा के दौरान उन पर हमला किया जाएगा।