शंकराचार्य पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में हमला, नाक काटने की हुई कोशिश
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर कथित तौर पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष ब्रह्मचारी ट्रेन से प्रयागराज की ओर जा रहे थे और हमलावरों ने उनकी नाक काटने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, जान बचाने के लिए आशुतोष ने खुद को ट्रेन के टॉयलेट के अंदर बंद कर लिया।