शोकसभा के लिए बन रही उबलती दाल के भगोने में गिरने से 5 साल के बच्चे की हुई मौत
बीकानेर (राजस्थान) में एक शोकसभा के लिए बन रही उबलती दाल के बड़े भगोने में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, खेलते समय बच्चा पीछे की ओर दौड़ रहा था और वह भगोने में गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।