शेख हसीना के खिलाफ हत्या के मामले में 28 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करें: बांग्लादेश का कोर्ट
बांग्लादेश की एक अदालत ने पुलिस को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 23 अन्य के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले की जांच रिपोर्ट 28 नवंबर तक सौंपने का आदेश दिया है। दरअसल, हत्या का यह मामला ढाका के मीरपुर में 18 वर्षीय कॉलेज छात्र की हिंसा में हुई मौत को लेकर दर्ज किया गया था।