शेख हसीना की पार्टी के 20 से अधिक नेताओं की बांग्लादेश में की गई हत्या
बांग्लादेश में हिंसा के बीच प्रधानमंत्री पद छोड़ चुकीं शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं व उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। देशभर में आवामी लीग के नेताओं के घरों में तोड़फोड़ व लूटपाट की गई है। गौरतलब है कि बांग्लादेश छोड़ चुकीं शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं।