शेख हसीना की प्रतिद्वंद्वी व बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा ज़िया जेल से हुईं रिहा
शेख हसीना की प्रतिद्वंद्वी और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। ज़िया भ्रष्टाचार के मामले में वर्ष 2018 से जेल में बंद थीं। वहीं, 78 वर्षीय ज़िया 3 बार प्रधानमंत्री चुनी गई थीं लेकिन 2 बार ही सरकार चला सकीं। ज़िया बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख हैं।