शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने की पहली वर्षगांठ पर 5 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश हुआ घोषित
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने की पहली वर्षगांठ पर 5-अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। यह घोषणा सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार मुस्तफा सरवर फारूकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। बांग्लादेश सरकार 1-जुलाई से 1-अगस्त तक इस मौके को ‘जश्न’ के रूप में मनाएगी। हसीना 5-अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थीं।